21.9 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

मंदिर में विवाह कर फलक नाज बनी फलक, प्रेमी के साथ निभाई नई जिंदगी

Must read

रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र की फलक नाज ने 3 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद अपने प्रेमी कुशाग्र बाजपेई के साथ मंदिर में विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की।

24 सितंबर को फलक नाज घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन के बाद युवती को बरामद किया।पुलिस ने दोनों की बातचीत के बाद विवाह करने की सहमति जताई। इसके बाद लालगंज के मंदिर में दोनों ने विधिवत विवाह किया।

फलक नाज और कुशाग्र बाजपेई ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना अपने प्रेम और इच्छानुसार विवाह कर अपनी पसंद की जिंदगी चुनी। पुलिस ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article