30 C
Lucknow
Wednesday, February 25, 2026

मंडी सचिव जलालाबाद पर पक्षपात एवं भ्रष्टाचार का आरोप

Must read

जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर: नवीन कृषि मंडी जलालाबाद मंडी सचिव (Mandi Secretary Jalalabad) पर भ्रष्टाचार एवं पक्षपात का आरोप जलालाबाद नवीन कृषि मंडी (new agricultural market) में तमाम जगह खाली होने के बाबजूद आठ आड़तिओं को जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे सभी उस लाइन के आठों आड़ती परेशान है ।मंडी समिति जलालाबाद में मौजूद कृष आड़तीओं के पूर्व एवं अश्चिम की दिशा में सौचालय पास काफी जगह खाली पड़ी है परंतु बिना नोटिस बिना आड़तिओ की मीटिंग बिना अवगत करवाए तत्काल आठ आड़तीओ को हटाने का जबरन प्रयास किया जा रह है।

जब तमाम मंडी में जगह खाली पड़ी तो आठ आड़तिओं को जबरन हटाने की किया जरूरत है। जब मंडी सचिव से लगातार संपर्क करने की कोसिस की गई तो उनके द्वारा बताया गया की प्रस्ताब पास हो गया जो पूर्ण रूप से मनमानी तरीके से भेजकर लोगो को रोजी रोटी छीनने का प्रयास मंडी सचिव द्वारा किया जा रहा है।

बही भारत परिषद भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव डॉ शराफत अली मंसूरी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव में सभी से मुलाकात कर पुन प्रस्ताव भेजकर खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य करवाने का अनुरोध किया। यदि मनमाने तरीके से मंडी सचिव द्वारा निर्माण करवाया गया तो आंदोलन होगा। और यदि फिर भी नही सुना गया तो जांच करवाकर आवास्यक कार्यवाही तक संघर्ष प्रदेश स्तर पर जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article