मंडी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पूरी मंडी में हड़कंप

0
83

हापुड़| गढ़ मंडी में गुरुवार को रिश्वतखोरी का एक बड़ा मामला सामने आया जब मंडी इंस्पेक्टर गौरव चौहान को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पर व्यापारी से पेनल्टी के नाम पर 40 हजार रुपये मांगने का आरोप है। बताया जा रहा है कि चौहान ने आधी रकम नगद और बाकी अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाने की डील की थी। व्यापारी की शिकायत पर डीएम के आदेश से एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही चौहान ने रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली और कहा कि लंबे समय से इंस्पेक्टर की रिश्वतखोरी से परेशान थे। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ गढ़ कोतवाली में FIR दर्ज कर ली है और सीओ गढ़ को जांच अधिकारी बनाया गया है।
यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि सिस्टम के भीतर बैठे भ्रष्ट अफसर अपने पद का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आते। हालांकि प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here