29.5 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

सितंबर तक पूरा होगा मंधना–सचेंडी सिक्स लेन, बुंदेलखंड से अलीगढ़ रोड तक होगा सीधा संपर्क

Must read

कानपुरl रिंग रोड परियोजना के पैकेज-वन के तहत मंधना से सचेंडी तक करीब 24 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य आगामी सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा। इस सड़क के चालू होते ही बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना सीधा वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

इस मार्ग के बनने से कबरई, हमीरपुर सहित बुंदेलखंड क्षेत्र से मौरंग, गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक और डंपर रमईपुर से रिंग रोड के जरिए सीधे मंधना पहुंच सकेंगे। इसके बाद ये वाहन बिल्हौर होते हुए कन्नौज, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ रोड की ओर आसानी से रवाना हो सकेंगे।

शुक्रवार को रिंग रोड निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि रिंग रोड का यह हिस्सा शुरू होने से शहर के भीतर यातायात का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पैकेज-चार के अंतर्गत सचेंडी से रमईपुर तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण पूरा होने पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश लगभग 25 प्रतिशत तक घट जाएगा।

रिंग रोड के चालू होने से जहां एक ओर शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर बुंदेलखंड से आने-जाने वाले वाहन कानपुर शहर से बाहर ही बाहर अलीगढ़ राजमार्ग तक पहुंच सकेंगे। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article