अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
शाहनबाज
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद
मोहम्मदाबाद में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भंवरपाल सिंह (65) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना 6 अक्टूबर 2025 को इटावा-बरेली मार्ग पर ग्राम तकीपुर के सामने हुई थी। पुलिस ने मृतक की बेटी संजू की तहरीर पर अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संजू ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता भंवरपाल सिंह, निवासी असवपुर, मैनपुरी, 6 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 1:20 बजे अपनी मोटरसाइकिल (UP76 से 3969) से फर्रुखाबाद से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। ग्राम तकीपुर के सामने एक अज्ञात ई-रिक्शा (पंजीयन संख्या UP76AT3710) चालक ने तेज और लापरवाही से चलाते हुए पीछे से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से भंवरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। भंवरपाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इलाज के दौरान 13 अक्टूबर 2025 को भंवरपाल सिंह का निधन हो गया। उनका पोस्टमार्टम हैलट कानपुर में कराया गया है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


