कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर विवादों में हैं।
एक हालिया रेप केस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा “लड़कियों को रात में बिना जरूरत बाहर नहीं घूमना चाहिए, कॉलेज प्रशासन को छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने तीखा हमला बोला है।
बीजेपी ने कहा कि “ममता बनर्जी महिलाओं पर दोष मढ़ रही हैं,
जबकि जिम्मेदारी उनकी सरकार की है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।”
सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।
कई महिला संगठनों ने इसे “विक्टिम ब्लेमिंग” बताया और कहा कि
महिलाओं की आज़ादी पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
राज्य में छात्र संगठनों ने ममता के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है।





