27 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

सड़क के बीच रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर पुलिस जांच

Must read

 

हरदोई एक महिला द्वारा व्यस्त सड़क के बीच खड़े होकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में महिला “बीच रोड पे खड़ा रहब करि देवे रोडवा जाम” गाने पर सड़क के ठीक बीच खड़ी होकर वीडियो बनाती नजर आ रही है। उसके आसपास से तेज रफ्तार बाइक और कारें गुजर रही हैं, जिससे उसकी और अन्य राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बिना किसी डर के ट्रैफिक के बीच खड़ी है।

यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सड़क पर इस तरह रील बनाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड तो करते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद जोखिम भरे होते हैं।

मामले पर सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और स्थानीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article