33 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

पुलिस की बड़ी सफलता – 22 लाख कीमत के 101 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए करीब 22 लाख रुपये की कीमत के 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मूल मालिकों को सौंप दिए। इस पहल से जहां लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना भी की गई।
जानकारी के अनुसार, सर्विलांस सेल पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोनों को ट्रैक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने तकनीकी सहायता और कड़ी मेहनत के बल पर इन मोबाइलों को बरामद करने में सफलता हासिल की।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने सभी बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। जैसे ही लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और मेहनत से यह संभव हो सका। उन्होंने सर्विलांस सेल की टीम को धन्यवाद देते हुए पुलिस के कार्य की खुले दिल से प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य में सर्विलांस प्रभारी संत कुमार, ऑपरेटर अमित शर्मा, संदीप राव, अनुराग कुमार, सचिन सिंह और राहुल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और खोई हुई संपत्ति को उनके मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article