25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

एसपी की बड़ी कार्रवाई: दरोगा और महिला कांस्टेबल समेत 17 पुलिसकर्मी निलंबित

Must read

शाहजहांपुर। जिले में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को मंगलवार सुबह निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार इनमें से एक पुलिसकर्मी वर्ष 2023 से ही ड्यूटी पर नहीं आ रहा था, जबकि बाकी 16 पुलिसकर्मी पिछले करीब एक साल से अनुपस्थित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि एसपी ने हाल ही में सभी थानों से लंबे समय से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। जब यह सूची उनके पास पहुंची तो विभिन्न थानों में तैनात 17 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए।

विभाग की ओर से इन पुलिसकर्मियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई से संपर्क नहीं हो सका। जिनसे बात हुई, वे भी अपनी अनुपस्थिति का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य विभाग में अनुशासन बनाए रखना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article