महिला पुलिस व स्वाट टीम से चोर की मुठभेड़

0
63

16 मामलों में वांछित शातिर सुहैल गोली लगने से घायल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

बुलन्दशहर।
जिले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के अनूपशहर-बुलन्दशहर रोड पर देर रात महिला पुलिस और स्वाट टीम की चेकिंग के दौरान खुर्जा निवासी शातिर चोर सुहैल से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिस कस्बे में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश सुहैल पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई और उसे दबोच लिया गया।
पकड़े गए आरोपी सुहैल पर चोरी व लूटपाट सहित 16 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल सुहैल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुहैल लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। मुठभेड़ के बाद उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here