35.4 C
Lucknow
Sunday, March 8, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान

Must read

उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने दिए प्रशस्ति पत्र
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने महिला पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में बेहतर सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाली 4 महिला उप निरीक्षकों को विशेष रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 33 महिला आरक्षियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका कानून व्यवस्था बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी महिला कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महिला दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित करना पुलिस विभाग के लिए गर्व की बात है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article