31.8 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

महंत की पिटाई से हड़कंप: नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होने पर भड़की भीड़, पुलिस ने बचाकर पहुंचाया थाने

Must read

कानपुर। शहर के रावतपुर क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक मंदिर के महंत की नॉनवेज खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो वायरल होते ही क्षेत्रीय लोगों और कुछ भक्तों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर महंत को घेर लिया और मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि मंदिर के महंत गोलू पंडित की किसी स्थान पर नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। तस्वीर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने गोलू पंडित को दौड़ाकर पीट दिया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के बीच फंसे महंत को किसी तरह बचाकर अपने साथ थाने ले आई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
महंत गोलू पंडित ने पूरे मामले में रावतपुर थाने में तहरीर देकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वायरल फोटो की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article