बुलन्दशहर। जनपद के गुलावठी थाना क्षेत्र में किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसे के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कारी अल्ताफ के रूप में हुई है, जो पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर किशोर के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप है। घटना सामने आने के बाद से ही वह लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी।
थाना गुलावठी पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


