मोबाइल और रुपये देने से इनकार पर युवक की पिटाई

0
50

जहानगंज /फर्रुखाबाद ।
जहानगंज थाना क्षेत्र के जरारी गांव में एक युवक को लड़की को मोबाइल और रुपये देने से मना करना भारी पड़ गया। दबंगों ने युवक को जमकर पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, जरारी गांव निवासी दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को उसका भाई सुभान घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही अमन नामक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और सुभान को अपनी दुकान पर बुला लिया। वहां उसने सुभान को एक मोबाइल फोन और छह हजार रुपये देकर कहा कि यह सामान गांव की एक लड़की को पहुंचा दो।
सुभान ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया, जिस पर अमन भड़क उठा। थोड़ी ही देर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से सुभान की पिटाई कर दी। मारपीट में सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। घायल सुभान को परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कमालगंज लेकर गए, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here