31.9 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

मामूली बात पर पड़ोसियों में जमकर मारपीट, महिला-पुरुष और बच्चे भी भिड़े

Must read

कानपुर। बीच मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान महिला-पुरुष ही नहीं बल्कि बच्चे भी झगड़े में शामिल हो गए।

घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार झगड़े के दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article