24 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Must read

नीम करौरी स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा, पत्नी ने गांव के युवक पर लगाया धक्का देने का आरोप

मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद। ब्लॉक के ग्राम नादौरा निवासी संत राम (37 वर्ष) की बीती रात मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, संत राम पुत्र मिठ्ठू लाल शनिवार रात लगभग 3:55 बजे नीम करौरी स्टेशन के पास मैनपुरी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी माना देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही हेतराम का पुत्र विपिन यादव 14 सितंबर को उसके पति को घर से बुलाकर ले गया था और उसने ही धक्का देकर संत राम की हत्या की है।

मृतक के साथी विपिन कुमार ने बताया कि वह संत राम के साथ फर्रुखाबाद मजदूरी करने गया था। वहां एक दिन काम करने के बाद दोनों ने गंगा स्नान किया और देर रात कालिंद्री एक्सप्रेस से बिना टिकट वापस लौटे। रात करीब 12:30 बजे दोनों नीम करौरी स्टेशन पर उतरे। वहां उन्होंने शराब पी और पटरी किनारे बनी पटिया पर सो गए। सुबह लगभग 4:30 बजे आंख खुली तो संत राम वहां नहीं था। खोजबीन करने पर वह प्लेटफार्म के पास पटरी पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

विपिन ने सुबह 6 बजे परिजनों को सूचना दी और स्टेशन मास्टर से एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा। 108 एंबुलेंस से संत राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रशांत कुमार सेंगर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्टेशन मास्टर सीताराम ने बताया कि उन्हें हादसे की कोई सूचना नहीं मिली थी। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वार्ड बॉय रंजीत कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संत राम की पत्नी माना देवी विकलांग हैं। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं—अंकित (10), शिवा (8), अनुज (5) और नीतू (2)। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article