लखनऊ परिक्षेत्र से चलेंगी 500 बसें
लखनऊ| प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला अवधि में लखनऊ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न डिपो से कुल 500 बसों का संचालन किया जाएगा, जबकि 50 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। इसके अलावा अमृत स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 100 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आर.के. त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुचारु आवाजाही के लिए प्रयागराज में बेलाकछार और झूंसी-पटेलनगर में दो अस्थायी बस स्टेशनों की व्यवस्था की गई है। बेलाकछार अस्थायी बस अड्डे के लिए रायबरेली डिपो से 110 बसें, चारबाग डिपो से 80, अवध बस अड्डे से 50, आलमबाग टर्मिनल से 30 और बाराबंकी डिपो से 30 बसों सहित कुल 300 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें 205 बसें परिवहन निगम की होंगी, जबकि 95 बसें अनुबंधित रहेंगी।
इसी तरह झूंसी-पटेलनगर अस्थायी बस स्टेशन के लिए कैसरबाग बस डिपो से 75 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी और 25 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। इसके अलावा उपनगरीय डिपो से 10 बसें और हैदरगढ़ डिपो की 90 बसें लगाई जाएंगी, जिनमें से 65 का संचालन किया जाएगा और 25 रिजर्व में रहेंगी। इस प्रकार झूंसी क्षेत्र में कुल 200 बसों का संचालन होगा, जिनमें 150 निगम की और 50 अनुबंधित बसें शामिल होंगी।
परिवहन निगम का दावा है कि इन व्यापक इंतजामों से माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी और वे सहजता से संगम नगरी तक पहुंच





