सीएम कमांड सेंटर में सीएम डैशबोर्ड और वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सीएम कमांड सेंटर, शास्त्री भवन, लखनऊ (Lucknow) में सीएम डैशबोर्ड एवं विभिन्न विभागों की वित्तीय स्वीकृतियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट को सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय स्वीकृतियों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत धनराशि का सदुपयोग हो और योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी जोर दिया कि सीएम डैशबोर्ड शासन की निगरानी का प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को डैशबोर्ड पर अद्यतन और सही डेटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


