लखनऊ में साइबर ठगों की नई चाल पुलिस के नाम से भेजा फर्जी चालान, 12 लाख की बड़ी ठगी

0
45

लखनऊ साइबर अपराधियों ने ठगी का ऐसा तरीका अपनाया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।
गुडंबा क्षेत्र के रहने वाले शाबान नूर नामक व्यक्ति को ठगों ने पुलिस के नाम से फर्जी चालान भेजकर करीब 12 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
ठगों ने पहले पीड़ित के मोबाइल पर एक फर्जी चालान ऐप (APK) भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उसने ऐप इंस्टॉल किया, मोबाइल पूरी तरह हैक हो गया।
फिर ठगों ने उसके नाम पर 11.60 लाख रुपये का ऑनलाइन लोन ले लिया और 60,000 रुपये उसके क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए।
जब शाबान को इस धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब तक उसका बैंक खाता पूरी तरह खाली हो चुका था।
उसने तुरंत साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति अज्ञात लिंक या ऐप डाउनलोड न करे, क्योंकि साइबर ठग अब सरकारी नामों का भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
लखनऊ पुलिस ने लोगों से कहा है “किसी संदिग्ध कॉल या संदेश की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here