34 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Must read

फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन, गैस एजेंसियों पर भी लगाए आरोप
फतेहगढ़/फर्रुखाबाद। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने “कम करो, कम करो गैस सिलेंडर के दाम करो”, “योगी-मोदी शर्म करो” जैसे नारे लगाए। साथ ही “ऐ नरेंद्र दे सिलेंडर” और “गली-गली में शोर है, गैस एजेंसी वाले चोर हैं” जैसे तीखे नारों से विरोध जताया।
गैस एजेंसियों पर भी गंभीर आरोप
महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं का शोषण कर रही हैं और मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा और जल्द राहत देने की मांग की।
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं का यह आक्रोश सरकार के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। आने वाले समय में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article