34 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

गैस सिलेंडर न मिलने से भड़के उपभोक्ता, नेशनल गैस सर्विस के बाहर जाम लगाकर किया हंगामा

Must read

गाड़ी ना आने की वजह से वितरित नहीं हो पाई गए, डीएसओ के समझाने पर खोला गया जाम
फर्रुखाबाद। शहर के लाल सराय क्षेत्र में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों ने नेशनल गैस सर्विस के बाहर सड़क पर जाम लगाकर जोरदार हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं की भी भारी भागीदारी रही, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। एजेंसी की ओर से पहले ही सूचना चस्पा की गई थी कि मंगलवार को गैस सिलेंडर का वितरण किया जाएगा, लेकिन जब लंबे इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिले तो लोगों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने सड़क जाम कर दी।


स्थिति को संभालने के लिए गैस एजेंसी मालिक फैजल ने उपभोक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं थे। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर शहर कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाल संजीव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और पुलिस की बात सुनने से इनकार कर दिया।


हालात बिगड़ते देख जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले हुई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की सप्लाई गाड़ी समय पर न आने के कारण वितरण नहीं हो सका।
डीएसओ ने यह भी कहा कि अब सभी उपभोक्ताओं को उनके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जाएगा और किसी को भी एजेंसी पर आकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके इस आश्वासन के बाद धीरे-धीरे उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोल दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article