25 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

वेलेंटाइन डे पर प्यार का खौफनाक अंजाम, प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली

Must read

नोएडा: यूपी के नोएडा (Noida) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद को भी मौत के गले लगा लिया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के सेक्टर 39 थाना के सेक्टर 107 रोड का है। जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने कार के अंदर अपनी प्रेमिका को गोली मारकर जान ले ली। फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कार में दोनों का शव बरामद हुआ है। आस- पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी के बताए जा रहे है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article