कानपुर।घरेलू गैस की किल्लत से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर की कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि पिछले 3 दिनों से गैस की आपूर्ति ठप है, जिससे घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। खासकर मां भगवती गैस एजेंसी पर स्थिति ज्यादा खराब बताई जा रही है, जहां गैस उपलब्ध ही नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी संचालक भी मौके पर मौजूद नहीं हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि फोन करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।
लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद गैस न मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और एजेंसी संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, 3 दिन से सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश


