24 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

लोक जीवन फाउंडेशन की दो दिवसीय ‘आरोग्य पाकशाला’ 7–8 फरवरी को

Must read

शुद्ध भोजन, शुद्ध सोच और आरोग्य जीवनशैली को मिलेगा नया मंच

लखनऊ: बढ़ती जीवनशैली जनित बीमारियों और रासायनिक खाद्य पदार्थों पर निर्भरता के बीच स्वस्थ, शुद्ध और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक जीवन फाउंडेशन (Lok Jeevan Foundation) द्वारा 7 एवं 8 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ‘आरोग्य पाकशाला’ (Arogya Kitchen) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिंदी मीडिया सेंटर में संपन्न होगा।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को शुद्ध, संतुलित और प्राकृतिक भोजन के महत्व से अवगत कराना तथा आयुर्वेद आधारित जीवनशैली को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में अनुभवी आयुर्वेदाचार्यों द्वारा नाड़ी परीक्षण, आयुर्वेदिक परामर्श तथा जैविक (ऑर्गेनिक) खाद्य उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

आरोग्य पाकशाला के दौरान आयुर्वेद, जैविक खेती, पोषण वाटिका (किचन गार्डन), मल्टीग्रेन आहार, हर्बल चाय, औषधीय पौधों और महिला आजीविका जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में यह जानकारी दी जाएगी कि सीमित स्थान में भी पोषण वाटिका तैयार कर स्वयं के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन कैसे उगाया जा सकता है।

“शुद्ध भोजन और शुद्ध सोच को जन-आंदोलन बनाना लक्ष्य”

लोक जीवन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ राजेश वर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘शुद्ध भोजन और शुद्ध सोच’ को जन-आंदोलन बनाने की पहल है। उनका कहना है कि जब सोच और भोजन दोनों शुद्ध होंगे, तो समाज स्वतः ही स्वस्थ, संतुलित और सशक्त बनेगा।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में चिकित्सक, वैद्य, कृषि विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा—सभी के लिए उपयोगी जानकारी और अनुभव साझा किए जाएंगे। लोक जीवन फाउंडेशन लंबे समय से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और प्राकृतिक जीवनशैली के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों से ‘आरोग्य पाकशाला’ में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ सोच और स्वस्थ समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूती मिल सके।

ये जानकारी:-

डॉ. राजेश वर्मा संस्थापक, लोक जीवन फाउंडेशन नें दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article