33 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

लोहिया अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, ओपीडी में अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की

Must read

फर्रुखाबाद।
जनपद के डॉ राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ओपीडी में अत्यधिक भीड़ के कारण डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। पहले नंबर पर दिखाने को लेकर मरीजों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद का रूप ले बैठी। हालात ऐसे हो गए कि कई जगह मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी।
स्थिति सिर्फ ओपीडी तक सीमित नहीं रही। पर्चा काउंटर, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण कक्ष के बाहर भी भारी भीड़ देखने को मिली। यहां भी मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच आगे निकलने की होड़ में धक्का-मुक्की होती रही, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई।
मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश की और लोगों को समझाकर लाइन में लगवाया। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया जा सका।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article