32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

लोहिया अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के बाहर उमड़ी भीड़, जांच को लेकर हंगामा

Must read

फर्रुखाबाद।
डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पैथोलॉजी लैब के बाहर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जांच कराने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे थे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण अव्यवस्था फैल गई।
मौके पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों के बीच पहले जांच कराने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मरीजों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी होने लगी। इससे वहां मौजूद अन्य मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने मामले को शांत कराया। इसके बाद व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए महिला और पुरुष मरीजों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई, जिससे जांच प्रक्रिया दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सकी।
इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि यदि समय पर उचित प्रबंधन और व्यवस्था की जाए, तो इस तरह की अव्यवस्था और हंगामे से बचा जा सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article