14 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

विशेष सम्मान समारोह में साहित्यकार जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट हुए सम्मानित

Must read

‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ को बढ़ावा देने वाले साहित्यकारों का किया गया अभिनंदन

फर्रुखाबाद: सेवा समिति फर्रुखाबाद (रजि.) (Service Committee Farrukhabad) (Regd.) के तत्वावधान में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में जनपद के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार (Jawahar Singh Gangwar Advocate) को विशेष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब क़ासिम हुसैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज, संस्कृति और भाईचारे को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सेवा समिति पूरे भारत में ऐसे आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देती आ रही है।

इस अवसर पर फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाने वाले जवाहर सिंह गंगवार एडवोकेट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाल ही में वे विश्व हिंदी साहित्य सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे हैं, जिसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया गया। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शब्द कभी बूढ़े नहीं होते और साहित्य की खुशबू सीमाओं में नहीं बंधती।

एक साहित्यकार का सम्मान पूरी सभ्यता और संस्कृति का सम्मान होता है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथियों ने साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article