फिरोजाबाद। नगर निगम के दस नामित पार्षदों की सूची लखनऊ से जारी हो गई है। पार्षदों की घोषणा के बाद तमाम अदकलों पर विराम लग गया है। लखनऊ से नगर निगम के नामित पार्षदों की जारी सूची में शिलांत जैन, पंकज अग्रवाल, सूरजपाल बघेल, मनोरमा प्रजापति, केशवदेव शंखवार, उदय प्रताप सिंह, दिलीप कठेरिया, हरिओम वर्मा, मधुरिमा गुप्ता, निर्मल शर्मा के नाम शामिल हैं नामित पार्षदों की घोषणा के बाद अब जिला एवं महानगर की कार्यकारणी पर कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई है।


