27 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

12वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से हड़कंप, एक व्यक्ति घायल

Must read

राजनगर एक्सटेंशन की संचार रेजिडेंसी में हादसा — बेसमेंट तक गिर गई लिफ्ट, तेज धमाके से फैली दहशत

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित संचार रेजिडेंसी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक रिहायशी टावर की लिफ्ट 12वीं मंजिल से अचानक तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के समय एक व्यक्ति लिफ्ट में मौजूद था, जो ऑफिस जाने के लिए नीचे उतर रहा था। लिफ्ट के अचानक गिरने से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट तेज धमाके के साथ 12वीं मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरी। इस दौरान पूरी सोसायटी में तेज कंपन महसूस हुआ और लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।

निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से लिफ्ट में तकनीकी समस्या आ रही थी, लेकिन प्रबंधन ने समय पर इसकी मरम्मत नहीं कराई। फिलहाल पुलिस और सोसायटी प्रबंधन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

घटना के बाद सोसायटी के निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि लिफ्टों की सुरक्षा जांच और वार्षिक रखरखाव रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article