घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, तिलहर तहसील में तैनात थे अमरदीप सक्सेना
शाहजहांपुर। जनपद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक लेखपाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई है, जो तिलहर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लेखपाल को ट्रेन के सामने जाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शाहजहांपुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर दी जान


