13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला न्यायालय फर्रुखाबाद में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Must read

– अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए ने मूलभूत अधिकारों की जानकारी दी, परा लीगल वॉलंटियर्स के लिए समितियाँ गठित

फर्रुखाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद (Farrukhabad) के तत्वावधान में विश्व मानवाधिकार दिवस (World Human Rights Day) के अवसर पर सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परा लीगल वॉलंटियर्स, अधिवक्ताओं एवं वादकारीगण ने प्रतिभाग किया।

अपर जिला जज संजय कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) फर्रुखाबाद श्री संजय कुमार ने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को विश्वभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानव के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं मूलभूत अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों के मूलभूत अधिकार तथा कर्तव्यों का विस्तृत वर्णन है। देश में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा सभी राज्यों में राज्य मानवाधिकार आयोग सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अपर जिला जज संजय कुमार ने परा लीगल वॉलंटियर्स को विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने हेतु कई समितियों के गठन की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, शिवनरेश सिंह, रघुवीदास, सत्यपाल सिंह, यशपाल सिंह, आलोक मिश्रा, देवराज, सरिता दुबे आदि ने मानवाधिकारों और विधिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार राणा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, ने किया। उन्होंने सभागार में उपस्थित वादकारीगण एवं परा लीगल वॉलंटियर्स को विधिक सलाह प्रदान कर जागरूक किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article