34.8 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

एलडीए की ‘पहले आओ, पहले पाओ’ योजना, फ्लैट खरीदने पर 2 लाख तक की छूट

Must read

– प्राइम लोकेशन पर 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध, अलग-अलग कीमतों पर विशेष छूट की घोषणा
लखनऊ। राजधानी में घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने ‘पहले आओ, पहले पाओ’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत फ्लैट खरीदने पर खरीदारों को 2 लाख रुपये तक की छूट दी जाएगी।
एलडीए के अनुसार इस योजना में शहर की प्राइम लोकेशन पर बने 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है।
एलडीए द्वारा जारी जानकारी के अनुसार फ्लैट की कीमत के अनुसार अलग-अलग छूट दी जाएगी—
20 लाख से 50 लाख रुपये तक कीमत वाले फ्लैट पर 1 लाख रुपये की छूट
50 लाख से 75 लाख रुपये तक कीमत वाले फ्लैट पर 1.5 लाख रुपये की छूट
75 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले फ्लैट पर 2 लाख रुपये तक की छूट
प्राधिकरण का कहना है कि यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू की गई है और इसमें फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
एलडीए अधिकारियों के मुताबिक योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक खरीदारों को जल्द आवेदन करना होगा। माना जा रहा है कि इस योजना से मध्यम वर्ग के लोगों को लखनऊ में अपना घर खरीदने का अच्छा अवसर मिलेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article