– सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी में प्लॉट आवंटन के लिए 9 मार्च सुबह 10 बजे निकाली जाएगी लॉटरी
लखनऊ। राजधानी में आवासीय और आईटी हब के रूप में विकसित की जा रही एलडीए की आईटी सिटी योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस योजना के तहत प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया अब 9 मार्च को लॉन्च की जाएगी।
एलडीए अधिकारियों के अनुसार सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी परियोजना में प्लॉट आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया 9 मार्च को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।
यह कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा, जहां पारदर्शिता के साथ लॉटरी के माध्यम से आवेदकों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
एलडीए के मुताबिक आईटी सिटी योजना का उद्देश्य लखनऊ में आधुनिक आवासीय और तकनीकी ढांचे को विकसित करना है। इस परियोजना के माध्यम से शहर में आईटी सेक्टर और आवासीय सुविधाओं को बढ़ावा देने की योजना है।
प्राधिकरण का कहना है कि इस योजना के तहत आवेदकों को सुल्तानपुर रोड के विकसित क्षेत्र में प्लॉट मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे लखनऊ के इस हिस्से में तेजी से विकास होने की उम्मीद है।
एलडीए की आईटी सिटी योजना 9 मार्च को लॉन्च, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी लॉटरी


