16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

रामपुर घटना के विरोध में बदायूं के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग

Must read

बदायूं। रामपुर में एक अधिवक्ता के साथ हुई घटना के विरोध में जिला बार एवं दि सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर के समीप प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई।

प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न, अत्याचार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे अधिवक्ता समाज में भय का माहौल है। उन्होंने सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश में सशक्त अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग की। साथ ही रामपुर की घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने और दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में महासचिव संजीव कुमार मिश्रा, नीलू मिश्रा, अनिल, सुधीर कश्यप, दीपक यादव, अमित गौड़, गौतम, धर्मेन्द्र भदौरिया, पंकज कुमार और नीरज सक्सैना समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article