24 C
Lucknow
Friday, March 6, 2026

मालवा स्कूल गिद्दरबाहा में डॉ. विजय गर्ग की पुस्तक ‘हाइब्रिड टीचर’ का लोकार्पण

Must read

– नई शिक्षा व्यवस्था में तकनीक के उपयोग और ऑनलाइन-ऑफलाइन शिक्षण के समन्वय पर आधारित है पुस्तक गिद्दरबाहा।

मालवा स्कूल गिद्दरबाहा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल द्वारा शिक्षाविद् डॉ. विजय गर्ग की नई पुस्तक “हाइब्रिड टीचर: व्यक्तिगत और ऑनलाइन शिक्षण के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. विजय गर्ग ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में शिक्षकों को पारंपरिक कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षण वातावरण में भी प्रभावी ढंग से पढ़ाने की आवश्यकता है। उनकी पुस्तक इसी विषय पर आधारित है और यह शिक्षकों को आधुनिक तकनीक का सही उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन देती है।

पुस्तक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि एक प्रभावी हाइब्रिड शिक्षक को शिक्षण रणनीतियों, तकनीकी उपकरणों और डिजिटल संसाधनों की अच्छी समझ होनी चाहिए। साथ ही शिक्षक को छात्रों के साथ कक्षा में प्रत्यक्ष रूप से और ऑनलाइन माध्यम से भी सार्थक और सकारात्मक संबंध बनाए रखने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

डॉ. विजय गर्ग ने कहा कि नई शिक्षा प्रणाली में हाइब्रिड लर्निंग मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसमें कक्षा शिक्षण और ऑनलाइन शिक्षा का संतुलित उपयोग किया जाता है, जिससे ऐसे छात्रों तक भी शिक्षा पहुंचाई जा सकती है जो किसी कारणवश कक्षा में उपस्थित नहीं हो पाते।

उन्होंने बताया कि इस पुस्तक को लिखने की उनकी मुख्य प्रेरणा शिक्षकों और छात्रों को बदलते शैक्षिक वातावरण में आगे बढ़ने में सहायता करना है, ताकि तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पुस्तक को वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article