14 C
Lucknow
Sunday, February 15, 2026

पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय डॉ. रामनाथ सिंह

Must read

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद के ग्राम पंचायत सिरौली (Gram Panchayat Sirauli) में रविवार को स्वर्गीय डॉ. रामनाथ सिंह (Late Dr. Ramnath Singh) की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और भंडारे का आयोजन किया गया। परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पुत्र जिला जज सर्वेश कुमार ने कहा “हम अपने पूजनीय पिताजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने हमेशा गरीबों, असहायों और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।”उन्होंने शिक्षा को समाज में सम्मान पाने का सबसे मजबूत आधार बताते हुए सभी से बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की।

पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह यादव ने की।इस मौके पर स्वर्गीय डॉ. रामनाथ सिंह के पुत्रगण सर्वेश कुमार (एचजेएस), जिला जज/अध्यक्ष उपभोक्ता आयोग आगरा,विजय कुमार सिंह, डीआईजी,कमल कुमार सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी,अजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी तथा दामाद मनीष कुमार सिंह, अवर सचिव (नियुक्ति), उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने स्वर्गीय डॉ. रामनाथ सिंह के सामाजिक कार्यों, देशप्रेम और शिक्षा के प्रसार में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें वास्तविक समाजसेवी बताया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article