28.7 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

कानपुर का चर्चित लैंबॉर्गिनी कार मामला: कोर्ट के आदेश पर 20 दिन बाद गाड़ी रिलीज

Must read

कानपुर। शहर के चर्चित लैंबॉर्गिनी कार प्रकरण में कोर्ट के आदेश के बाद करीब 20 दिन बाद वाहन रिलीज कर दिया गया। आवश्यक दस्तावेज जमा होने और न्यायालय से विधिवत रिलीज आदेश जारी होने के पश्चात पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर वाहन स्वामी को कार सुपुर्द कर दी।
मामले में आरोपी शिवम मिश्रा फिलहाल जमानत पर हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाहन को केस प्रॉपर्टी के रूप में सीज किया गया था। न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद रिलीज की अनुमति दी गई। इसके बाद थाने स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वाहन स्वामी को कार सौंप दी गई।
प्रकरण सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। अब कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वाहन की रिहाई की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
कैप्शन : कोर्ट आदेश के बाद रिलीज की गई लग्जरी कार।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article