कायमगंज रेलवे स्टेशन पर जल्द हो सकता है लंबी दूरी की गाड़ियों का ठहराव

0
45

सीनियर डिविजनल इंजीनियर ने किया सर्वे, भारतीय व्यापार मंडल ने किया स्वागत
फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत की केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट और की गई मांग के बाद रेलवे के सीनियर डिविजनल इंजीनियर ने स्टाफ के साथ कायमगंज रेलवे स्टेशन का सर्वे किया। सर्वे से उम्मीद जगी है कि शीघ्र ही यहां लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव किया जा सकता है।
बता दें कि भारतीय व्यापार मंडल की मांग पर सांसद मुकेश राजपूत ने केन्द्रीय रेल मंत्री से भेंट करके मांग पत्र सौंपा था। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री एवं संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल कायमगंज ने में लंबी दूरी की गाड़ियों के ठहराव और प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाने की मांग की थी।
इसी क्रम में कायमगंज रेलवे स्टेशन पर लाइटिंग की पहले व्यवस्था को लेकर सीनियर डिवीजन इंजीनियर अमित शर्मा एवं ठेकेदार के साथ सर्वे के लिए कायमगंज स्टेशन पर आए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री,संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी , जिला संगठन मंत्री नीरज राठौर , जिला संगठन मंत्री मृदुल अग्रवाल, कायमगंज के नगर अध्यक्ष अखिलेश शर्मा, उनके महामंत्री अरुण सक्सेना, के साथ स्टेशन पर सीनियर डिविजन इंजीनियर अमित शर्मा को माला पहनकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री से विचार विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कायमगंज स्टेशन को पूरा जगमग करने का कार्य हमारा है जैसा कि हमको निर्देश प्राप्त हुआ है और यह भी कहा जल्द ही प्लेटफार्म को और लंबा किया जाएगा जिससे लॉन्ग रूट की गाड़ियां आराम से खड़ी हो सके और यात्रियों को कोई असुविधा न हो। गुरसहायगंज की तर्ज पर कायमगंज रेलवे स्टेशन भी बनाया जाएगा। पूरा स्टेशन नया बनेगा और यात्रियों को काफी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द से जल्द लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज का भी आदेश हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here