25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी गंभीर घायल

Must read

फर्रुखाबाद: शमसाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे (road accidents) में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल (seriously injured) हो गया घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजा अहमदपुर निवासी नेमसिंह (30) जयपुर में फर्नीचर का काम करता था वह दो दिन पहले ही घर आया था।

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव का गोपाल उसे दावत खिलाने के लिए साथ ले गया था दावत खाकर दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे जैसे ही दोनों बिरिया डाटा के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में नेमसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे मृतक के भाई गौतम ने बताया कि नेमसिंह की पत्नी रानी देवी और एक पुत्र आदर्श है हादसे की खबर मिलते ही मां गीता देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article