लखनऊ। एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना मोहनलालगंज स्थित सरकारी अस्पताल के सामने की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूर वाहन पर टायर लोड कर रहा था, तभी अचानक वह ऊपर से गुजर रही HT लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे झुकी हुई है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लाइन की ऊंचाई ठीक कराने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैँ।
एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, अस्पताल में भर्ती


