नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने FASTag से जुड़ी KYV (Know Your Vehicle) प्रक्रिया को लेकर अहम बदलाव का निर्णय लिया है। NHAI के अनुसार 1 फरवरी 2026 से नए वाहनों के लिए फास्टैग पर KYV प्रक्रिया अनिवार्य नहीं रहेगी। इस फैसले से कार, जीप और वैन चालकों को FASTag एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
क्या है KYV और क्यों थी परेशानी
अब तक फास्टैग लेने के बाद वाहन से जुड़े दस्तावेजों की KYV प्रक्रिया पूरी न होने पर कई बार टैग ब्लॉक हो जाता था। इसके चलते टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को रुकना पड़ता था, बहस की स्थिति बनती थी और डिजिटल टोलिंग व्यवस्था की मंशा प्रभावित होती थी।
NHAI को इस संबंध में देशभर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद नियमों की समीक्षा कर यह निर्णय लिया गया।
1 फरवरी 2026 से नए वाहनों के फास्टैग पर KYV प्रक्रिया समाप्त
फास्टैग एक्टिवेशन के बाद तकनीकी कारणों से टैग ब्लॉक होने की समस्या खत्म
मौजूदा फास्टैग उपयोगकर्ताओं को भी अब बार-बार KYV अपडेट कराने की आवश्यकता नहीं
निजी वाहनों (कार, जीप, वैन) के चालको को फ़ायदा होगा।साथ ही
फास्टैग तेजी से और बिना झंझट के एक्टिवेट होगा,
टोल प्लाजा पर रुकावट और विवाद में कमी आएगी,
लंबी दूरी की यात्रा करने वालों का समय और ईंधन बचेगा,
डिजिटल टोलिंग सिस्टम पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा,
डिजिटल टोलिंग को मिलेगी मजबूती होंगी।
NHAI का मानना है कि KYV नियम में ढील देने से फास्टैग प्रणाली और अधिक सरल व उपयोगकर्ता-अनुकूल बनेगी। इससे टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम की समस्या घटेगी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारू होगी।
फास्टैग को लेकर के kyv नियम में किया गया यह बदलाव आम वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। 1 फरवरी 2026 से लागू होने वाला यह निर्णय डिजिटल इंडिया और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






