रायबरेली | जिले में धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में आरोपी बनाए गए रवि सोनी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। यह कार्रवाई आरोपी द्वारा लगातार तारीखों पर न्यायालय में पेश न होने के चलते की गई है।
पुलिस के अनुसार, रवि सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद आरोपी लंबे समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। न्यायालय ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की।
बताया गया है कि आरोपी का घर जगतपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाहार रोड पर स्थित है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कुर्की की नोटिस चस्पा की और कार्रवाई की सूचना दर्ज की।
पुलिस का कहना है कि यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस आरोपी की तलाश भी जारी रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here