21.9 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

कूड़े के ढेर में मिला नवजात भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच

Must read

फर्रुखाबाद।कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा, सधबाडा मोड़ के पास कूड़े के ढेर में नवजात भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने अचानक कूड़े के बीच भ्रूण देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्थल का पंचनामा किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने कहा कि भ्रूण को किसी ने अस्पताल से बाहर फेंकने की संभावना जताई है।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भ्रूण अशोका हॉस्पिटल से बाहर फेंका गया हो। पुलिस अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क कर मामले की गहन जांच कर रही है।

इलाके के लोग घटना से आहत हैं और आरोपियों की तत्काल पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपी या जिम्मेदार की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article