20.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने खराब इंडिया मार्का हैंडपंप, लोगों में आक्रोश

Must read

फर्रुखाबाद। शहर में जल संकट की समस्या लगातार लोगों को परेशान कर रही है। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। राहगीरों और छात्रों को पीने के पानी की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय दुकानदार बबलू ने बताया कि हैंडपंप काफी समय से खराब है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, यहां तक कि सभासद धर्मेंद्र कनौजिया को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया।
हैंडपंप की खराबी का असर आसपास के धार्मिक स्थल विश्वकर्मा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी हो रहा है। सुबह-शाम पूजा के समय पानी की समस्या सबसे अधिक खलती है।
शहर में केवल यही एक हैंडपंप समस्या ग्रस्त नहीं है, बल्कि कई अन्य इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। इन हैंडपंपों से पानी न आने के कारण वे सिर्फ सफेद हाथी बनकर खड़े हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article