फर्रुखाबाद। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही गिरजाघरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनमें रंगरोगन के साथ साज-सज्जा का काम अंतिम दौर में है। कहीं क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं. तो कहीं झालर से सजावट की जा रही है।
मसीह समाज के लोगों के घरों पर कैरल सिंगिंग हो रहा है। जैसे-जैसे बड़ा दिन यानी क्रिसमस डे नजदीक आ रहा है – मसीही समाज के लोगों में उत्साहं – बढ़ता जा रहा है। सीएनआई चर्च बढ़पुर, घुमना स्थित सिटी चर्च, बढ़पुर चर्च में क्रिसमस ट्री सजाता फतेहगढ़ स्थित रखा चर्च, कैंट स्थित आल सोल्स चर्च में रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है। अब सजावट का काम चल रहा है। ट्री सजाए जा रहे हैं तो कहीं झालरों से सजावट की जा रही है। बाजार में दुकानों पर क्रिसमस ट्री के साथ ही अन्य सजावट का सामान बिक रहा है। घरों में भी त्योहार की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। घरों में साज-सज्जा साथ केक आदि पकवान बनाने की तैयारी चल रही है। बताया कि चर्च में सजावट का काम कराया जा रहा है। पादरी मनोज कुमार के नेतृत्व में घरों में जाकर कैरल सिंगिंग कर लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here