कोहरे ने फिर रोकी उड़ानें: अमौसी एयरपोर्ट पर आठ फ्लाइटें रद्द, 20 देरी से पहुंचीं

0
30

लखनऊ| घने कोहरे ने एक बार फिर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) पर हवाई संचालन की रफ्तार को बुरी तरह थाम दिया है। बुधवार को विजिबिलिटी बार-बार गिरने के कारण एयरपोर्ट पर पूरे दिन उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ा रहा। जहां दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित कुल आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं, वहीं 20 से अधिक उड़ानें घंटों लेट रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, बार-बार बदलते बोर्डिंग समय और ठंड में इंतजार की दोहरी मार झेलनी पड़ी।

कई प्रमुख रूट की उड़ानें रद्द
बुधवार सुबह से ही परिस्थितियाँ बिगड़नी शुरू हो गईं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली 6E-6614 और बंगलूरू से लखनऊ आने वाली 6E-903 को कोहरे के कारण निरस्त करना पड़ा।
मुंबई से लखनऊ आने वाली 6E-5088 और कोलकाता से आने वाली 856 उड़ान भी रद्द कर दी गईं।
इसी तरह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6E-6615, लखनऊ से मुंबई जाने वाली 6E-5201, और लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6E-6469 उड़ानें भी ऑपरेशन में सुधार न होने के कारण रद्द रहीं।

घंटों देरी से पहुंचीं कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
कोहरे के असर से कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं और रवाना हुईं।
– हैदराबाद से लखनऊ आने वाली 6E-6167 पांच घंटे देरी से पहुंची, जबकि लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली 6E-6166 चार घंटे लेट रवाना हुई।
– अबूधाबी से आने वाली 6E-1416 ढाई घंटे देरी से पहुंची, और शारजाह-लखनऊ 6E-1424 भी एक घंटे देर से आई।
– हैदराबाद-लखनऊ 6E-453 डेढ़ घंटे, चेन्नई-लखनऊ 6E-515 पचास मिनट, बंगलूरू-लखनऊ IX-2973 पचपन मिनट लेट रही।
– अहमदाबाद-लखनऊ 6E-935 एक घंटा, इंदौर-लखनऊ 6E-7422 पौन घंटा, दम्माम-लखनऊ 6E-98 सवा घंटा तथा बंगलूरू-लखनऊ 6E-451 पचास मिनट लेट पहुंची।

लखनऊ से उड़ान भरने वाली उड़ानों में भी भारी देरी
– लखनऊ-दिल्ली 6E-758 दो घंटे,
– लखनऊ-गोवा 6E-399 पैंतीस मिनट,
– लखनऊ-मुंबई 6E-6222 एक घंटा,
– लखनऊ-दिल्ली 6E-2292 चालीस मिनट,
– लखनऊ-अहमदाबाद 6E-6968 और लखनऊ-चेन्नई 6E-518—दोनों एक-एक घंटे लेट रहीं।

इसके अलावा लखनऊ-जयपुर 6E-7027 पचपन मिनट, लखनऊ-बंगलूरू 6E-6354 पचास मिनट, लखनऊ-दम्माम 6E-97 डेढ़ घंटे, लखनऊ-दिल्ली XC-6489 सवा घंटा, और लखनऊ-मस्कट OV-706 पौने दो घंटे देर से रवाना हुईं।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से किया अपील
एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि कोहरे के चलते रनवे विजिबिलिटी न्यूनतम सीमा तक पहुँच जाती है, जिसके कारण विमान उतारने और उड़ाने में जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए ऑपरेशन में देरी या रद्दीकरण यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है।

इसी के साथ एयरलाइंस ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट के स्टेटस को ऑनलाइन अवश्य चेक करें और एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचे।

ठंड और कोहरे का मौसम अभी जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में उड़ानों पर इसका असर और बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here