फर्रुखाबाद।जिला सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़क यातायात और सामान्य जनजीवन पर खासा असर पड़ा।कोहरे से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित,वाहन चालकों को रफ्तार धीमी रखनी पड़ी,शहर कोतवाली क्षेत्र में कोहरे का अधिक असर।
सुबह के समय मुख्य चौराहों और संपर्क मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहिया और पैदल चलने वालों को भी आवाजाही में परेशानी हुई। कई स्थानों पर लोग लाइट और हॉर्न का सहारा लेकर चलते दिखाई दिए।कोहरे के चलते ठंड में भी इजाफा दर्ज किया गया, जिससे सुबह-सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।





