विजिबिलिटी 100 मीटर, सीजन में पहली बार कोहरे की तीव्रता बढ़ी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार की सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर सर्दियों की दस्तक को और गहरा कर दिया। सुबह विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी और कई मार्गों पर वाहनों की लाइटें जलाकर ड्राइव करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार यह सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। पिछले दिनों हल्का व मध्यम कोहरा दर्ज किया जा रहा था, लेकिन आज अचानक इसकी तीव्रता में बढ़ोतरी देखने को मिली।
सुबह के समय कई जगह ट्रैफिक प्रभावित रहा,
एयरपोर्ट पर भी कुछ उड़ानों की टाइमिंग पर असर पड़ा,
लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग।
मौसम विशेषज्ञों ने संकेत दिया है कि अगले 2 से 3 दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, क्योंकि उत्तर भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हो रही हैं। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान है।
लखनऊ में कोहरे की यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।






