17 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

सड़क पर पैदल चलने का सही नियम जानें, दाईं ओर चलना है सुरक्षितझांसी

Must read

यदि आप सड़क पर पैदल चलते हैं तो आपके लिए यातायात नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि राहगीर सड़क के बाईं ओर चलते हैं, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आम धारणा के विपरीत, पैदल चलने वाले को सड़क पर दाईं ओर चलना चाहिए।

उन्होंने बताया कि यदि सड़क पर फुटपाथ उपलब्ध नहीं है, तो पैदल व्यक्ति को ट्रैफिक की दिशा के विपरीत यानी अपनी दाईं ओर चलना चाहिए। इसका मुख्य कारण सुरक्षा है। दाईं ओर चलने से पैदल व्यक्ति सामने से आने वाले वाहनों को स्पष्ट रूप से देख सकता है और समय रहते सतर्क होकर किनारे हो सकता है। इसके विपरीत, यदि वह बाईं ओर चलता है तो पीछे से आने वाले वाहन को देख नहीं पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

आरटीओ अधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में बड़ी संख्या पैदल चलने वालों की भी है। कई मामलों में या तो उनकी मृत्यु हो जाती है या वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ऐसी घटनाएं अक्सर लापरवाही या नियमों की जानकारी न होने के कारण होती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क पार करते समय भी दाएं-बाएं देखकर ही पार करें और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए सड़क पर न चलें। रात के समय हल्के या चमकीले रंग के कपड़े पहनना भी सुरक्षित माना जाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article