28 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

12 घंटे में कुंडल लूट का खुलासा, एसओजी और कादरी गेट पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी ‘दीपक उर्फ बाबा’ गिरफ्तार

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में पुलिस की सक्रियता और तेज कार्रवाई का एक और उदाहरण सामने आया है, जहां थाना कादरीगेट पुलिस और एसओजी टीम ने महज 12 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
घटना बीते दिन की है, जब एक महिला के सरे बाजार कुंडल तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।
इसी क्रम में चेकिंग के दौरान कादरीगेट क्षेत्र के लकूला भट्टा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी दीपक उर्फ बाबा ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके साथी सौरव पुत्र शेर सिंह यादव को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया था। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पुलिस निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
मामले की पुष्टि करते हुए अरुण कुमार अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई और टीम ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
इस ऑपरेशन में एसओजी टीम प्रभारी सचिन चौधरी और थाना कादरीगेट पुलिस की अहम भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ और बहादुरी से मुठभेड़ को संभाला और आरोपी को दबोच लिया।
गुड पुलिसिंग का उदाहरण इस पूरी कार्रवाई को जिले में “गुड पुलिसिंग” के तौर पर देखा जा रहा है। महज 12 घंटे में लूट का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई ने पुलिस की कार्यशैली और सतर्कता को साबित किया है।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास के साथ अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article